Chhapra: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामजयपाल कॉलेज परिसर में योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को योग के महत्व तथा उसके स्वास्थ्यवर्धक लाभों के प्रति जागरूक करना रहा। योग प्रशिक्षण का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) के स्वयंसेवक मंजीत कुमार एवं स्वयंसेविका रितिका कुमारी ने किया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष दशमी इस अवसर पर रा.से.यो. इकाई-01 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने निरोग एवं संतुलित जीवन के लिए योग को आवश्यक बताया। कतर फैक्टरी दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक वहीं, रा.से.यो. इकाई-02 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. तोषी ने शांतिमंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को योग को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन-मन और सकारात्मक जीवन का प्रभावी माध्यम है। इस दौरान उन्होंने महर्षि पतञ्जलि के योगदान पर भी प्रकाश डाला। फीफा विश्व कप : जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक टूर्नामेंट से बाहर कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री राजकुमार राय, श्री कुमार विश्वविभूति, चंद्रकेत कुमार यादव, मंथन कुमार, भीम, रीता कुमारी, रानी, बबली, अनुप्रिया, ऋतु, पूजा मिश्रा, काजल, मुस्कान कुमारी सहित अनेक स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।