पति ने चाकू से वार कर पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद भी फंदे से झूल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
साहिबगंज। जिले के राधानगर थाना क्षेत्र स्थित राधानगर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति ने भी घर के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस दोहरे हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज और एसआई उपेन्द्र यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।
घटना के पीछे की मुख्य वजहों का अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों व ग्रामीणों से विस्तृत पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
सुझाव व शिकायत के लिए करें संपर्क
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
Mobile- 8987259822