पटना के गर्दनीबाग में माता-पिता पर पुलिस अत्याचार के खिलाफ धरने पर बैठे 6 साल के आदित्य कुमार ने सांसद पप्पू यादव के आश्वासन के बाद अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया। जानें पूरा मामला।
पटना। राजधानी पटना के गर्दनीबाग इलाके में अपने माता-पिता के खिलाफ कथित पुलिस ज्यादती और अत्याचार के विरोध में पिछले दो दिनों से अनशन पर बैठे छह वर्षीय बालक आदित्य कुमार ने सोमवार रात अपना धरना समाप्त कर दिया। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के न्याय दिलाने के आश्वासन के बाद मासूम ने अपना विरोध प्रदर्शन वापस लिया।
सोमवार देर रात धरना स्थल पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने बच्चे और उसके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मामले को करीब से समझा और पीड़ित परिवार को हर संभव कानूनी मदद का भरोसा दिया। पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि वे इस मामले को अदालत में उठाएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।
सांसद के इस आश्वासन के बाद छह साल के आदित्य कुमार ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा की। मीडिया से बात करते हुए मासूम आदित्य ने पूरे आत्मविश्वास से कहा, "यह मेरी हार नहीं है। मेरी लड़ाई अब अदालत में जारी रहेगी। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव जी ने हमें पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है।"
यह मामला सामने आने के बाद से ही शहर में चर्चा का विषय बना हुआ था कि कैसे एक छह साल के बच्चे को न्याय की गुहार लगाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। सांसद पप्पू यादव के इस हस्तक्षेप के बाद पीड़ित परिवार को अब अदालत से न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
Mobile- 8987259822