भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह देवघर पहुंचे। सोमवार सुबह 11 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक भवन में पूर्व मंत्री राज पलिवार से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर
देवघर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह अपने तय कार्यक्रम के तहत देवघर पहुंचे। उनके इस दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक हलकों में काफी चहल-पहल देखी गई। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे किए बाबा भोलेनाथ के दर्शनदेवघर आगमन के बाद सौदान सिंह सोमवार पूर्वाह्न (सुबह) 11 बजे प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। मंदिर के तीर्थ पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई गई। सौदान सिंह ने बाबा बैद्यनाथ से देश व प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
पूजा-अर्चना समाप्त करने के उपरांत भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह बाबा मंदिर परिसर स्थित प्रशासनिक भवन पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राज पलिवार से मुलाकात की।दोनों नेताओं के बीच बाबा मंदिर के प्रशासनिक भवन में काफी देर तक बातचीत हुई। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान संगठन के सुदृढ़ीकरण, क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।मुलाकात के दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री का जोरदार स्वागत किया।
सुझाव व शिकायत के लिए करें संपर्क
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
Mobile- 8987259822