देवघर के कुसुमडीह में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 9 लोग करंट की चपेट में आए। एक गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली


कंचनक्रांति रिपोर्टर, देवघर।

देवघर प्रखंड के कुसुमडीह गांव में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ ताजिया ले जाने के क्रम में वह बिजली के हाई वोल्टेज तार (हाईटेंशन लाइन) से टकरा गया, जिससे ताजिया उठा रहे 9 लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए।

हादसे में गंभीर रूप से जख्मी गांव के ही युवक रजाउल अंसारी को तुरंत देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता व पूर्व मुखिया दिनेश मंडल ने अस्पताल उपाधीक्षक से संपर्क कर घायल के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई।

ज़ख्मी रजाउल अंसारी ने बताया कि वे लोग गांव से ताजिया लेकर मेला स्थल की ओर जा रहे थे, तभी पांडेय दुकान के पास यह हादसा हुआ। राहत की बात यह है कि प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रजाउल को खतरे से बाहर बताते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। अन्य सभी प्रभावित लोग भी सुरक्षित हैं।

Keywords :

देवघर करंट हादसा, मुहर्रम ताजिया हादसा देवघर, कुसुमडीह देवघर न्यूज़, हाईटेंशन तार हादसा, देवघर सदर अस्पताल।