जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र में किऊल-जमुई रेलखंड पर दर्दनाक हादसा। ट्रेन के गेट से गिरकर भाई-बहन की मौत। पुलिस मौके पर जांच में जुटी।

  

ए. आलम, जमुई।

हावड़ा-पटना मुख्य रेलखंड के किऊल-जमुई स्टेशन के बीच मलयपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है। तीन पुलिया के समीप पोल संख्या 393/33 और 393/34 के बीच अप लाइन पर ट्रेन से गिरकर स्कूली छात्र भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों बच्चे पटना से ट्रेन पकड़कर लौट रहे थे। जैसे ही ट्रेन देवाचक हाल्ट के समीप पहुंची, दोनों भाई-बहन बोगी के मुख्य दरवाजे (गेट) पर खड़े होकर पास में स्थित अपने घर देवाचक गांव की ओर देखने लगे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों चलती ट्रेन से नीचे जा गिरे। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मलयपुर थाना पुलिस और रेल पुलिस (GRP) दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शवों को कब्जे में लेने और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मृतक स्थानीय स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। एक साथ परिवार के दो चिरागों के बुझ जाने से देवाचक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। (विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है)

 

...........................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822