देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सारठ थाना क्षेत्र से 6 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल और सिम बरामद हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें।

कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।  

 झारखंड पुलिस के निर्देशानुसार साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियान के तहत देवघर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के आदेश और पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में सारठ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 6 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

   पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर जिला के सारठ थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी फर्जी तरीके से फ्लिपकार्ट (FLIPKART), अमेज़न पे (Amazon Pay) के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, एयरटेल पेमेंट बैंक (Airtel Payment Bank) के पदाधिकारी, गूगल पर फोनपे कस्टमर केयर और पीएम किसान योजना के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर इन अपराधियों को दबोचा।

  गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मो० सलाउद्दीन अंसारी (25 वर्ष), पिता आजाद आलम, साकिन- कपसा, थाना सारठ, राजाबाबू (21 वर्ष), पिता मुन्ना मियां, साकिन छालापाथर, थाना पालाजोरी, चन्दन दास (30 वर्ष), पिता बिशु दास, साकिन- खरवाजोरी, थाना पथरड्डा,  राजनन्दन दास ( 21 वर्ष), पिता छोटी महरा, साकिन खरवाजोरी, थाना- पथरड्डा ओपी, आशिष दास (18 वर्ष), पिता संजय दास, साकिन बुढ़ीबगीचा, थाना मधुपुर और मनोज दास (22 वर्ष), पिता महेश महरा, साकिन पाथरौल, थाना पाथरौलके रूप में हुई। सभी अपराधी देवघर जिला का रहनेवाला है।

 पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 09 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए हैं। तकनीकी जांच में इनके मोबाइल नंबरों और आईएमईआई (IMEI) नंबरों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।

..........................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822