भाजपा के पूर्व सांसद बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर देवघर टावर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने इसे पूरे प्रदेश और दलित समाज के लिए गर्व का विषय बताया।

कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद आदरणीय बृजमोहन राम जी को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने की खुशी में देवघर के टावर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

 इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के दलित समाज से आने वाले वरिष्ठ नेता को राज्यपाल पद की बड़ी जिम्मेदारी मिलना हम सभी कार्यकर्ताओं और पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। जिला अध्यक्ष ने इस फैसले के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद एवं बधाई दी।

जश्न के दौरान ये नेता व कार्यकर्ता रहे उपस्थित

टावर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के साथ जिला उपाध्यक्ष विजया सिंह, मुकेश पाठक, सुलोचना देवी, अलका सोनी, धनंजय तिवारी, उमा शंकर प्रजापति, सावित्री देवी, पुनीता सिंह, कुसुम सिंह, संध्या कुमारी, मुन्नी देवी सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

.................................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822