विजयादशमी के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांका के ऐतिहासिक शक्तिपीठ मां तेलडीहा मंदिर में पूजा-अर्चना की। डीएम अंशुल अग्रवाल और एसपी अमितेश कुमार की देखरेख में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पढ़ें पूरी खबर।
कंचन क्रांति न्यूज़, बांका।
विजयादशमी के पावन पर्व के मौके पर मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांका जिला अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक शक्तिपीठ मां तेलडीहा मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता के चरणों में शीश नवाकर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और प्रदेश की निरंतर प्रगति की मंगल कामना की।
डीएम और एसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट और मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा, यातायात और विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संचालन हेतु जिलाधिकारी बांका अंशुल अग्रवाल) तथा पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार स्वयं स्थल पर उपस्थित रहकर सभी व्यवस्थाओं की कमान संभालते दिखे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पूरे मंदिर परिसर, कारकेड रूट तथा सुरक्षा घेरे का गहन मुआयना किया। साथ ही, मौके पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम

सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंदिर परिसर, प्रवेश-निकास द्वारों तथा मुख्य संपर्क मार्गों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों और सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई थी। विजयादशमी के अवसर पर पहुंचे आम श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित बैरिकेडिंग, पार्किंग और कतारबद्ध दर्शन की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
................................................................................................
सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822