महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बांस घाट और डाकबंगला रोड स्थित पूजा पंडाल पहुंचकर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

कंचन क्रांति न्यूज, पटना।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को महानवमी के पावन अवसर पर बांस घाट स्थित माँ काली मंदिर और श्री दुर्गा पूजा समिति, डाकबंगला रोड पहुंचकर माँ दुर्गा के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए समस्त बिहारवासियों को महानवमी और दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विकास और खुशहाली की कामना

पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि माँ दुर्गा का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। उन्होंने कामना की कि हमारा देश और बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़े और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए।

 इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री संजीव प्रसाद टोनी, जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार सहित कई वरीय अधिकारी, पूजा समिति के आयोजकगण, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822