
ये हंसते-मुस्कुराते बच्चियों में पांच अब नहीं रहीं।
मुंगेर गंगा नदी हादसे में लापता पांचवीं बच्ची वंदना कुमारी का शव भी महुली घाट से बरामद कर लिया गया है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा और परिजनों में कोहराम मचा है। पूरी खबर कंचनक्रांति डिजिटल पर।
कंचनक्रांति ब्यूरो/ मुंगेर। बिहार के मुंगेर से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। गंगा नदी में डूबी पांचवीं बच्ची का शव भी आखिरकार गुरुवार को बरामद कर लिया गया है। स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की टीम के कड़े संघर्ष के बाद क्रांति पासवान की दूसरी पुत्री वंदना कुमारी का शव महुली घाट से निकाला गया। जैसे ही वंदना का शव पानी से बाहर आया, घाट पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
बुधवार को हुआ था 4 बच्चियों का अंतिम संस्कार
गौरतलब है कि बीते कल यानी बुधवार को ही चार अन्य बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए थे, जिनका देर रात गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। लेकिन वंदना कुमारी का सुराग नहीं मिल पाया था। उसकी तलाश के लिए स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी। आज (गुरुवार) दोपहर महुली घाट के समीप वंदना का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया।
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
शव को नदी से बाहर निकालने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने जरूरी कागजी और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद परिजनों द्वारा वंदना का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस भीषण और दर्दनाक हादसे के बाद से पीड़ित परिवार के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
Keywords
Munger Ganga Hadsa, Munger Drowning Accident, Mahuli Ghat Munger, Ganga River Accident Munger, Kanchan Kranti News, मुंगेर गंगा हादसा, महुली घाट मुंगेर, कंचनक्रांति न्यूज।