देवघर बाबा मंदिर के दान पात्र कड़े सुरक्षा पहरे के बीच खोले गए। दान से कुल 19 लाख रुपये से अधिक भारतीय मुद्रा और नेपाली-मलेशियन विदेशी करेंसी प्राप्त हुई। जानिए पूरी खबर।
कंचन क्रांति न्यूज़, देवघर।
विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर स्थित दान पात्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शनिवार (03 अक्टूबर 2026) को खोला गया। दान पात्रों से निकले दान की गिनती के बाद चौंकाने वाले और भव्य आंकड़े सामने आए हैं।
देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार बाबा मंदिर के दान पात्रों से भारतीय मुद्रा के साथ-साथ बड़ी संख्या में विदेशी मुद्राएं भी प्राप्त हुई हैं। दान पात्रों से कुल 19,03,275/- रुपये (उन्नीस लाख तीन हजार दो सौ पचहत्तर रुपये) भारतीय नोटों के रूप में प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा विदेशी मुद्राओं में 2,475/- नेपाली मुद्रा और 78/- मलेशियन मुद्रा भी शामिल हैं।
दान पात्रों को खोले जाने से लेकर राशि की पूरी गिनती होने तक मंदिर परिसर में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे। पारदर्शिता और सुचिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट और मंदिर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान संबंधित विभागों के कई अधिकारी औरकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।
..........................................................................................................
सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822