देवघर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया। सुरक्षा, सीसीटीवी, VVPAT, BU हॉल और अग्निशमन व्यवस्था की जांच कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था समेत निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वीवीपैट हॉल और बीयू हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं के अनुपालन की भी जानकारी ली।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित सभी मापदंडों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की नियमित निगरानी करने का भी निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस के मुख्य गेट पर लगाए गए सील का भी अवलोकन किया। इसके अलावा परिसर में प्रतिनियुक्त सुरक्षा जवानों की व्यवस्था, विभिन्न कमरों एवं परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अग्निशमन यंत्रों की स्थिति की जांच की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अग्निशमन उपकरणों एवं फायर बॉक्स मशीनों की समय-समय पर जांच कराने और परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी उपकरणों को कार्यशील स्थिति में रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप-निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सागरी बराल, पुलिस पदाधिकारी तथा संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
.....................................................................................
सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822