देवघर (Deoghar) विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मेगा हेल्पडेस्क का उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल ने किया औचक निरीक्षण। मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के दिए कड़े निर्देश।

कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, झारखंड (रांची) के निदेशानुसार शनिवार (10 अक्टूबर 2026) को 15- देवघर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों पर 'मेगा हेल्पडेस्क' सह बीएलओ (BLO) एवं बीएलए-2 (BLA 2) की बैठक का आयोजन किया गया।

इस विशेष अभियान और बैठक की वस्तुस्थिति का जायजा लेने के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सागरी बराल ने कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष रूप से मतदान केंद्र संख्या 188, 194, 260, 262 और 263 का भौतिक सत्यापन किया। मौके पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और बीएलए-2 प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रीमती बराल ने कहा कि मतदाता सूची को शत-प्रतिशत त्रुटिहीन और अद्यतन बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मेगा हेल्पडेस्क का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कार्यों में तेजी लाना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को पूरी पारदर्शिता, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी।

.................................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822