देवघर में होमगार्ड नव-नामांकन आवेदनों की स्क्रूटनी को लेकर DDC पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। DDC ने अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ समय सीमा में जांच पूरी करने के निर्देश दिए।
कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार विकास भवन में उप विकास आयुक्त (DDC) श्री पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिले में गृह रक्षक (होमगार्ड) के नए नामांकन हेतु प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी (जांच) कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उप विकास आयुक्त ने स्क्रूटनी के कार्यों को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सटीकता के साथ संचालित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों और उनके साथ संलग्न दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जाए। साथ ही, निर्धारित समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया ताकि आगे की नामांकन प्रक्रिया बिना किसी विलंब के समय पर शुरू की जा सके।
इस समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता श्री हीरा कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी (DIO), हेडक्वार्टर डीएसपी, होमगार्ड कमांडेंट एवं स्क्रूटनी कमेटी के अन्य सदस्य व अधिकारी उपस्थित थे।
.................................................................................................................
सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822