गायक गणेश लाजवाब यादव द्वारा नाई और ठाकुर समाज पर अमर्यादित गाना गाने के विरोध में देवघर साइबर और टाउन थाने में FIR के लिए आवेदन दिया गया। कर्पूरी बहुजन एकता मंच ने की सख्त कार्रवाई की मांग। पूरी खबर पढ़ें कंचन क्रांति न्यूज़ पर।
विकास कुमार, देवघर।
गायक गणेश लाजवाब यादव द्वारा नाई और ठाकुर समाज के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित और आपत्तिजनक गाने प्रसारित किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना से आहत समाज के लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। इसी क्रम में, कर्पूरी बहुजन एकता मंच के बैनर तले समाज के दर्जनों लोग और युवाओं ने देवघर साइबर थाना और देवघर टाउन थाना पहुंचकर गायक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन सौंपा है।
थाना प्रभारियों ने दिया त्वरित कार्रवाई का आश्वासन
आवेदन सौंपने के दौरान समाज के लोगों ने पुलिस अधिकारियों को उक्त गाने की पूरी जानकारी दी और इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने तथा समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देवघर साइबर थाना के डीएसपी कैलाश कुमार महतो और नगर थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि पूरे मामले की तकनीकी और कानूनी जांच कर संबंधित गायक के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।
समाज के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन और आवेदन देने की प्रक्रिया के दौरान कर्पूरी बहुजन एकता मंच के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से संगठन अध्यक्ष कुमोद नापित, संगठन महासचिव रमेश ठाकुर, संगठन सचिव शंभू ठाकुर, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार ठाकुर, मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष परमोहन ठाकुर, सचिव कालीचरण ठाकुर, दिनेश भंडारी, मिथलेश, विकास, रोहित, लालू, संजीत, रमेश, वीके ठाकुर, मुरारी, अनिल, उत्तम, पूरण, प्रकाश, राहुल, आर्यन, पप्पू, राजू, शैलेश, मंजीत, भोला, रवि और उमेश समेत बड़ी संख्या में समाज के अन्य लोग मौजूद थे।
...........................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822