देवघर पुलिस ने सारठ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 9 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये ठग APK फाइल, Flipkart और Google Pay कस्टमर केयर बनकर लोगों से ठगी करते थे।
कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।
पुलिस अधीक्षक देवघर, प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे लगातार अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 17 अक्टूबर 2026 को 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिला के सारठ थाना क्षेत्र से इन संदिग्ध साइबर अपराधियों को दबोचा गया। ये आरोपी फर्जी तरीके से Flipkart/Amazon Pay कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank अधिकारी, Google पर PhonePe कस्टमर केयर तथा PM किसान योजना के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहारुद्दीन अंसारी (41 वर्ष), पिता झकसू मियां, साकिन कपसा, थाना सारठ, परवेज अंसारी (30 वर्ष), पिता जुल्फकार अंसारी, साकिन बरमसिया, थाना चित्रा, चंदन दास (21 वर्ष), पिता अजीत दास, साकिन डुमरिया, थाना पथरड्डा ओ.पी. (सारठ), नंदन कुमार दास (23 वर्ष), पिता अजीत दास, साकिन डुमरिया, थाना- पथरड्डा ओपी (सारठ), विक्रम कुमार दास (19 वर्ष), पिता मनोज दास, साकिन सिमरातरी, थाना पथरड्डा ओपी (सारठ), कन्हैया कुमार दास (26 वर्ष), पिता- कारू दास, साकिन- पनियरा, थाना- पाथरोल, रंजन कुमार दास (26 वर्ष), पिता- दीनदयाल दास, साकिन- पनियरा, थाना- पाथरोल, पंकज दास (28 वर्ष), पिता केटकुली महरा, साकिन पनियरा, थाना पाथरोल के रूप हुई। ये सभी देवघर जिला के रहनेवाले है जबकि शहाबुद्दीन अंसारी (31 वर्ष), पिता मुर्शीद अंसारी, साकिन भिटरा, थाना कर्माटांड, जामताड़ा का रहनेवाला है।
इन साइबर अपराधियों के पास से 12 मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से जब्त मोबाइल नंबरों एवं IMEI नंबरों के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से कन्हैया कुमार दास (देवघर साइबर थाना कांड संख्या 56/25) तथा नंदन कुमार दास (देवघर साइबर थाना कांड संख्या 83/23) के तहत पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।
................................................................................................
सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822