जमुई जिले में 'पुलिस दीदी' अभियान के तहत विद्यालयों के आसपास सघन गश्ती और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। छात्र-छात्राओं को दी गई आत्मसुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी। पूरी खबर पढ़ें कंचन क्रांति न्यूज़ पर।

कंचन क्रांति न्यूज़, जमुई।

पूरे जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर “पुलिस दीदी” का सघन गश्ती अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में 29 सितंबर 2026 को पुलिस दीदी टीम द्वारा विद्यालयों के आसपास विशेष रूप से सघन गश्ती की गई, ताकि असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके और छात्र-छात्राओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

 अभियान के दौरान टीम सीधे विद्यालय परिसरों में पहुँची और छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान बच्चों और विशेषकर बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के गुर, सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया।

 जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वे महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध हैं। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि असामाजिक तत्वों के खिलाफ समय पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

...........................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822