जमुई में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए 'पुलिस दीदी' टीम ने संभाला मोर्चा। प्रमुख बाजारों और स्कूलों के पास सघन गश्त, मनचलों पर होगी सख्त कार्रवाई। पढ़ें पूरी खबर कंचन क्रांति न्यूज पर।

कंचन क्रांति न्यूज, जमुई

 जमुई जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम उठाया गया है। शनिवार को जमुई जिला अंतर्गत 'पुलिस दीदी' टीम द्वारा सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन एवं नियमित गश्त की जा रही है।

     इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के मन में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है। इसके साथ ही उन्हें उनके कानूनी अधिकारों, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (विशेषकर 112) के प्रति जागरूक करना और किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।

  सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़खानी, छींटाकशी, पीछा करने, अभद्र व्यवहार अथवा किसी भी प्रकार का उत्पीड़न करने वाले असामाजिक तत्वों पर जमुई पुलिस की पैनी नजर है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए सदैव सजग, संवेदनशील और पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822