मधुपुर के पथलचपटी में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भव्य उद्घाटन किया गया। मंत्री हाफिजुल हसन की इस पहल से अब स्थानीय लोगों को मुफ्त इलाज, जांच और दवाइयों की सुविधा मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें कंचन क्रांति न्यूज़ पर।

चंदन कुमार ठाकुर, मधुपुर (देवघर)।

मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात मिली है। स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री हाफिजुल हसन की दूरदर्शी सोच और जनसेवा के संकल्प के तहत पथलचपटी में 'शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर' का भव्य उद्घाटन किया गया।

इस ऐतिहासिक पहल के शुरू होने से अब पथलचपटी वार्ड सहित पूरे आसपास के क्षेत्र के आम नागरिकों को मुफ़्त स्वास्थ्य सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा। अब छोटे-मोटे इलाज या स्वास्थ्य जाँच के लिए लोगों को दूर अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस आरोग्य मंदिर में योग्य डॉक्टरों द्वारा मुफ़्त चिकित्सीय सलाह दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जाँचों की नि शुल्क व्यवस्था की गई है। डॉक्टरी परामर्श के तुरंत बाद आवश्यक दवाएँ मुफ़्त उपलब्ध कराई जाएँगी।

इस मौके पर बताया गया कि जल्द ही इस केंद्र में टेली-मेडिसिन और नियमित वैक्सीनेशन (टीकाकरण) जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ भी चालू की जाएँगी। मंत्री हाफिजुल हसन ने कहा कि जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

 मंत्री ने कहा, हमारी सरकार शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आम जनता को छोटी-मोटी बीमारियों के लिए परेशान न होना पड़े, इसी सोच के साथ शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की शुरुआत की गई है। पथलचपटी का यह केंद्र प्राथमिक इलाज का एक बड़ा आधार बनेगा, जहाँ हर नागरिक को सम्मानजनक और मुफ़्त इलाज मिलेगा।

पथलचपटी और आसपास के वार्डवासियों ने मंत्री हाफिजुल हसन के इस जन-कल्याणकारी कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मंत्री जी हमेशा जनता की बुनियादी समस्याओं को दूर करने के लिए तत्पर रहते हैं और यह आरोग्य मंदिर क्षेत्र के गरीब व मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए एक बहुत बड़ा वरदान साबित होगा।

..........................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822।