लगातार बारिश के चलते दुमका के मसानजोर डैम का जलस्तर बढ़कर 389.80 पर पहुंचा। सुरक्षा और नियंत्रण के लिए डैम के 3 फ्लड और 2 लो लेवल सहित कुल 5 गेट खोले गए। पढ़ें पूरी खबर कंचन क्रांति न्यूज पर।

कंचन क्रांति न्यूज, दुमका।

लगातार हो रही बारिश के कारण दुमका स्थित मसानजोर डैम के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा डैम के गेटों को खोलने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।

389.80 फीट पर पहुंचा जलस्तर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मसानजोर डैम का जलस्तर शुक्रवार को 388.80 पर था, जो लगातार बारिश के बाद बढ़कर शनिवार को 389.80 पर पहुंच गया। डैम के जलस्तर को सुरक्षित सीमा में और नियंत्रण में रखने के लिए अब तक कुल 5 गेट खोल दिए गए हैं। इनमें 3 फ्लड गेट और 2 लो लेवल गेट शामिल हैं। शनिवार को एक साथ 4 नए गेट खोले गए, जबकि इससे पहले केवल एक गेट खुला हुआ था।

मयूराक्षी नदी से तीलपड़ा बैराज पहुंच रहा पानी

डैम के इन सभी 5 गेटों को खोले जाने के बाद मयूराक्षी नदी में पानी का प्रवाह तेज हो गया है। यह पानी सीधे पश्चिम बंगाल के तीलपड़ा बैराज में स्टोर हो रहा है, जहाँ से पश्चिम बंगाल के वीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों के खेतों की सिंचाई के लिए पटवन का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी रहे।

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822