PNG ज्वेलर्स ने दिवाली उत्सव और 'सप्तम कलेक्शन' की घोषणा की है। ग्राहकों को सोने के मेकिंग चार्ज पर 50% और हीरे पर 100% तक की छूट मिल रही है। ऑफर 15 नवंबर 2026 तक सभी स्टोर्स पर वैध है।
कंचन क्रांति न्यूज, पटना
भारत के प्रतिष्ठित और भरोसेमंद आभूषण ब्रांडों में से एक PNG Jewellers ने दीवाली के पावन अवसर पर अपने विशेष अभियान की घोषणा कर दी है। इस अभियान का मुख्य आकर्षण ब्रांड का नया ‘सप्तम कलेक्शन’ है। इसके साथ ही कंपनी ने ग्राहकों के लिए कई शानदार ऑफर्स की पेशकश की है, जिसमें सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्जेस पर 50%* तक और हीरे के आभूषणों के मेकिंग चार्जेस पर 100%* तक की छूट शामिल है। इसके अलावा, पुराने सोने के बदले नए आभूषण खरीदने पर 0% कटौती* का विशेष लाभ भी मिलेगा।
‘प्योर प्राइस’ लाभ और ऑफर्स की समयसीमा
इस अभियान के तहत PNG ज्वेलर्स का खास ‘प्योर प्राइस’ लाभ भी उपलब्ध है। इसके अंतर्गत ग्राहक आभूषणों की बुकिंग करते समय, बुकिंग की तारीख या बिलिंग की तारीख—दोनों में से जो सोने की दर (Rate) कम होगी, उसका लाभ उठा सकेंगे। इससे ग्राहकों को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव से पूरी सुरक्षा मिलेगी। कंपनी के ये सभी ऑफर्स PNG ज्वेलर्स के सभी स्टोर्स पर 15 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेंगे।
क्या है ‘सप्तम कलेक्शन’ की खासियत?
‘सप्तम कलेक्शन’ इस अभियान का मुख्य केंद्र है, जो दिवाली के उत्सवी माहौल से जुड़ी सात प्रमुख भावनाओं से प्रेरित है। इसमें पारंपरिक एंटीक गोल्ड और हीरे के आभूषणों की बेहद आकर्षक रेंज पेश की गई है। नेकलेस, इयररिंग्स, अंगूठियों और ब्रेसलेट्स के इन विविध डिजाइनों को उत्सव की पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक पहनावे की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
PNG ज्वेलर्स के अध्यक्ष व व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. सौरभ गाडगील ने कहा, दिवाली भारत में सोने की खरीदारी के सबसे महत्वपूर्ण अवसरों में से एक है। इसका सांस्कृतिक महत्व होने के साथ-साथ इसे निवेश के नजरिए से भी देखा जाता है। हाल में सोने की कीमतों में आए सुधार के बाद ग्राहकों में जबर्दस्त उत्साह है। 'सप्तम कलेक्शन' के माध्यम से हम दिवाली की भावनाओं को खूबसूरत डिजाइनों में उतार रहे हैं। मेकिंग चार्जेस पर विशेष छूट और पुराने सोने के एक्सचेंज पर बिना किसी कटौती के लाभ से ग्राहकों को अपने बजट के अनुसार खरीदारी करने में मदद मिलेगी।
विवाह सीजन के लिए भी बेहतरीन मौका
भारत में दिवाली को सोने और आभूषणों की खरीदारी का सबसे शुभ अवसर माना जाता है। दिवाली के तुरंत बाद शुरू होने वाले विवाह सीजन को ध्यान में रखते हुए यह अभियान परिवारों को आगामी महीनों के लिए आभूषणों की योजना बनाने का बेहतरीन अवसर देता है। 194 वर्षों की समृद्ध विरासत, भरोसे, शुद्धता और उत्कृष्ट कारीगरी के साथ PNG ज्वेलर्स हर खास अवसर के लिए आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत कर रहा है।
................................................................................................
सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822