किस्को प्रखंड अंतर्गत जोबांग थाना क्षेत्र के औंराझरिया नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। पूरी खबर पढ़ें


लोहरदगा। लोहरदगा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां किस्को प्रखंड के अंतर्गत आने वाले जोबांग थाना क्षेत्र की देवदरिया पंचायत के औंराझरिया में शुक्रवार सुबह नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मृतक किस्को प्रखंड बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गुरुवार को अपनी बाइक से सुबह घर से निकले थे। इसके बाद से ही उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था और दोनों के मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहे थे। परिजनों द्वारा तलाश करने पर पता चला कि उनके मोबाइलों का अंतिम लोकेशन अलग-अलग स्थानों पर आ रहा था। एक युवक का लोकेशन लातेहार जिले के चंदवा और दूसरे का लोहरदगा के कुडू प्रखंड के चांपी गांव में मिल रहा था। शुक्रवार सुबह जब औंराझरिया नदी के पास दोनों के डूबने की खबर मिली, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। बचाव दल नदी से शवों को बाहर निकालने और उनकी तलाश में जुटा हुआ है। वहीं, इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही किस्को से परिजन भी रोते-बिलखते घटनास्थल के लिए निकल पड़े हैं। इस अचानक हुई दुर्घटना से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।


सुझाव व शिकायत के लिए करें संपर्क

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

Mobile- 8987259822