प्रतापसागर के पास फोरलेन पर खड़े ट्रक से डंफर टकराने से चालक और खलासी की मौत। झपकी आने से हुआ हादसा, पढ़ें पूरी खबर
भोजपुर। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के प्रतापसागर के समीप फोरलेन पर सोमवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में डंफर के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि डंफर के केबिन के परखच्चे उड़ गए और दोनों के शव बुरी तरह केबिन में फंस गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतापसागर के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। अहले सुबह डंफर चालक को अचानक झपकी (नींद की झपकी) आ गई, जिससे अनियंत्रित होकर डंफर ने पीछे से खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि डंफर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। केबिन पूरी तरह पिचक जाने के कारण शव अंदर ही फंस गए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी बुलवाई और कड़ी मशक्कत के बाद डंफर के केबिन को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा की गई छानबीन में दोनों मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के
डंफर चालक रामानंद यादव (उम्र 25 वर्ष), पुत्र रामविलास यादव और खलासी ललित यादव (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुईहै।
घटना के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कर दिया है।
सुझाव व शिकायत के लिए करें संपर्क
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
Mobile- 8987259822