रेलवे टिकट स्कैम और देसी जुगाड़ पर बनी अनोखी कॉमेडी सीरीज़ 'वेटिंग है' का ट्रेलर रिलीज। दिव्येन्दु और भुवन अरोड़ा स्टारर यह सीरीज 16 सितंबर, 2026 से प्राइम वीडियो पर मुफ्त देखें।

कंचन क्रांति न्यूज, पटना।

रेलवे टिकटों के वेटिंग लिस्ट वाले कंफर्म न होने के दर्द और इससे जुड़े देसी जुगाड़ पर आधारित अनोखी स्कैम कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ 'वेटिंग है' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जियो स्टूडियोज़ की पेशकश और जार पिक्चर्स प्रोडक्शन की यह एमएक्स ओरिजिनल सीरीज़ 16 सितंबर, 2026 से प्राइम वीडियो पर मुफ्त में स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। पटना की पृष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज में दिव्येन्दु और भुवन अरोड़ा आमने-सामने नजर आएंगे।

 यह कहानी रोजमर्रा की जिंदगी की एक आम परेशानी—रेलवे टिकट कंफर्म न होने—और उससे जुड़े एक शातिर जुगाड़ के बड़े पैमाने पर घोटाले (स्कैम) में बदलने के चूहे-बिल्ली के खेल पर आधारित है। सीरीज में दिव्येन्दु ने एक रेलवे कांस्टेबल 'सुगम मिश्रा' का किरदार निभाया है, जो अपनी नई नौकरी और परिवार के बीच संतुलन बनाते हुए इस स्कैम की तह तक जाता है। वहीं, भुवन अरोड़ा ने 'अफ़रोज़ हम्सा' की भूमिका निभाई है, जो तकनीकी रूप से माहिर है और सिस्टम में सेंध लगाता है। नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी इस सीरीज में हर्षिता गौर (सुगम की पत्नी प्रिंसी के रूप में), कुमुद मिश्रा, विजय मौर्य, सृष्टि तारे और सुनीता राजवार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

         यह सीरीज 16 सितंबर, 2026 से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर बिल्कुल मुफ्त (ऐड-सपोर्टेड) उपलब्ध होगी।

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822