बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी करने जा रहे हैं। आमिर खान ने खुद इस प्राइवेट वेडिंग की पुष्टि की है। जानिए कहाँ और कैसे होगी यह शादी।


कंचनक्रांति डेस्क, देवघर।

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान एक बार फिर दूल्हा बनने के लिए तैयार हैं। सुपरस्टार आमिर खान आगामी 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मुंबई में फिल्म 'प्रीतम और पेड्रो' की स्क्रीनिंग के दौरान खुद आमिर खान ने इस खबर पर मुहर लगाकर अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है।


घर पर ही होगा प्राइवेट वेडिंग फंक्शन

मीडिया से खास बातचीत के दौरान आमिर खान ने अपनी शादी के प्लान्स शेयर किए। उन्होंने बताया कि यह शादी बेहद निजी और सादगी भरी होगी। आमिर के मुताबिक: यह एक पूरी तरह से प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसे हम अपने घर से ही करेंगे। इस खास मौके पर केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।


5 जुलाई को क्यों चुना?

शादी की तारीख को लेकर आमिर खान काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने कहा, 5 जुलाई हमारे लिए बेहद खास दिन है। हम इस नए सफर के लिए आप सभी की दुआएं और आशीर्वाद चाहते हैं। प्रार्थना करें कि हम हमेशा खुश रहें और हमारा यह खूबसूरत सफर आगे बढ़े।


पिछले साल कराया था पार्टनर से परिचय

गौरतलब है कि पिछले साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर खान ने मुंबई में अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट को पहली बार मीडिया के सामने पेश किया था। तब से ही दोनों की बॉन्डिंग और लव लाइफ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई थी, जिस पर अब शादी की खबर के साथ विराम लग गया है।

.................................................................................................................................

Keywords - Aamir Khan Third Marriage, Aamir Khan Gauri Spratt Wedding, Aauri Spratt Aamir Khan, Aamir Khan Marriage Date July 5, आमिर खान की तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट, कंचनक्रांति एंटरटेनमेंट।