देवघर में जिला कांग्रेस कमेटी ने चंदा चोरी और खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ टावर चौक पर दिया एक दिवसीय धरना। राष्ट्रपति से की पुनर्विचार की मांग।

कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।

 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर देवघर जिला कांग्रेस कमेटी ने चंदा चोरी और 'खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026' के खिलाफ हुंकार भरी है। बृहस्पतिवार को टावर चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि प्रस्तावित संशोधन विधेयक झारखंड के अधिकारों, जनहित और देश के संघीय ढांचे पर सीधा कुठाराघात है। उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। यहां के जल, जंगल, जमीन और खनिजों पर पहला अधिकार स्थानीय जनता का है। राज्य के संवैधानिक अधिकारों का हनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान वित्तीय पारदर्शिता का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विधेयक के प्रावधानों में भारी पारदर्शिता की कमी है, जिससे राजनीतिक चंदे और अनुचित लाभ की आशंका बढ़ जाती है। देवघर कांग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर इस विधेयक पर पुनर्विचार करने और केंद्र सरकार को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अवधेश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष दिनेशानंद झा, अमरेंद्र कुमार सोना, केदार दास, पंजाबी रावत, मनीष आर्यन, अशोक राय, जिला महासचिव गणेश दास, मो. जियाउल हसन, हरे कृष्णा राय, डॉ. अनूप, कामदेव दास, अनिल चंद्रवंशी, राहुल राज, नटराज प्रदीप, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन (गुलाब यादव), उपेंद्र राय, हेमंत चौधरी और धर्मेंद्र कुमार सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।


रिपोर्ट - विकास कुमार

…………………………………………………………………………………………………………………………

 

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822