दुमका के रसिकपुर में 27 वर्षीय युवक प्रियांश कुमार ने शराब के नशे में पत्नी से हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पढ़ें पूरी खबर।
दुमका। शहर के थाना क्षेत्र स्थित रसिकपुर मुनि बाबा कुटिया के समीप शुक्रवार देर रात एक दुखद घटना सामने आई है। यहां किराए के मकान में रहने वाले 27 वर्षीय युवक प्रियांश कुमार ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी सहित दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रियांश पेशे से केबल नेटवर्क का काम करता था, लेकिन उसे शराब पीने की गंभीर लत थी। वह अक्सर अत्यधिक शराब के नशे में घर लौटता था, जिसके कारण आए दिन घर में तनाव का माहौल बना रहता था। शराब की लत की वजह से उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था।
शुक्रवार की रात भी प्रियांश अत्यधिक शराब पीकर घर पहुंचा था। घर आते ही किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस और झगड़ा शुरू हो गया। विवाद के बाद अत्यधिक गुस्से में आकर प्रियांश अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी का फंदा लगा लिया। जब तक परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और कमरे का दरवाजा खोला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
Mobile- 8987259822