जसीडीह (देवघर) की अंजलि मजूमदार बनीं 'मिसेज झारखंड'। इस उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और जिलाध्यक्ष सचिन रवानी समेत कई नेताओं ने दी बधाई।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर
जसीडीह (देवघर) की बेटी अंजलि मजूमदार (पिता संजय मजूमदार) ने 'मिसेज झारखंड' का खिताब जीतकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
अंजलि मजूमदार की इस सफलता पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया, मुकेश पाठक, जिला मंत्री मनोज मिश्रा, जसीडीह नगर महामंत्री संजय मजूमदार, संतोष उपाध्याय, ललन दुबे, राजन सिंह, कुसुम सिंह, मंजू पासवान, सुमन केसरी, मनीष सिंह, बलदेव दास, मिथिलेश सिंह और अमर पासवान ने खुशी जाहिर की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जसीडीह (देवघर) में पली- बढ़ी और शिक्षित अंजलि ने कला व सौंदर्य के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए 'मिसेज झारखंड' का ताज हासिल किया है। यह पूरे देवघर जिले के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। भाजपा परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
………………………………………………………………………………………………
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822