बांका के चांदन थाना क्षेत्र स्थित रेल पुल के पास सोमवार सुबह राघोपुर ईएमयू ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
आमोद कुमार दुबे, बांका।
चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेल पुल चांदन के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। भागलपुर-हंसडीहा रेल खंड पर चल रही राघोपुर ईएमयू ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही बेलहर के प्रभारी एसडीपीओ और चांदन थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है। युवक ट्रेन से किन परिस्थितियों में गिरा, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822