बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने STET 2026 के लिए आवेदन की तारीख घोषित कर दी है। 17 अगस्त से छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जानिए विस्तृत विवरण।
कंचन क्रांति ब्यूरो,पटना ।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 17 अगस्त से पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश व अन्य जानकारियां 14 अगस्त को समाचार पत्रों में विज्ञापन के माध्यम से जारी की जाएंगी।
शिक्षा विभाग की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि STET परीक्षा का आयोजन लगभग 11 महीने के अंतराल के बाद किया जा रहा है। इससे पूर्व STET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया सितंबर-अक्टूबर 2025 में आयोजित की गई थी, जिसमें 2.56 लाख अभ्यर्थी सफल हुए थे।
राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9वीं व 10वीं (माध्यमिक) के लिए पेपर-1 और कक्षा 11वीं व 12वीं (उच्च माध्यमिक) के लिए पेपर-2 की परीक्षा आयोजित की जाती है। बिहार में बीपीएससी (BPSC) शिक्षक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए STET उत्तीर्ण होना अनिवार्य योग्यता है।
..........................................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Mail - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822
