वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 12 लाख रेल और शिक्षा कर्मियों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत की। साथ ही 1.10 करोड़ छात्रों के खातों में ₹1320 करोड़ भेजे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट कंचन क्रांति पर।


कंचन क्रांति ब्यूरो, वाराणसी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से उत्तर प्रदेश के शिक्षा जगत को ऐतिहासिक सौगात दी है। प्रदेश भर में 404 स्थानों पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से सीएम योगी ने 12 लाख शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने डीबीटी (DBT) के माध्यम से 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों में यूनीफॉर्म, बैग और स्टेशनरी के लिए 1320 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की।

शिक्षकों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, आप बच्चों के भविष्य पर ध्यान दें, सरकार आपका पूरा ध्यान रखेगी। उन्होंने स्कूलों में स्वच्छ, सुंदर और अनुशासित माहौल बनाने पर जोर दिया।


 एसबीआई (SBI) के साथ एमओयू, मिला बड़ा सामाजिक सुरक्षा कवच

शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों सहित करीब 10 लाख कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ एमओयू (MoU) किया है। यूपी ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

·      स्थायी शिक्षक व कर्मी (वेतन ₹10,000+): इन्हें 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म इंश्योरेंस कवर, 1 करोड़ का पर्सनल एक्सीडेंट कवर और 1.6 करोड़ का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस मिलेगा। अनहोनी पर बच्चों की शिक्षा व बेटियों की शादी के लिए 'एड ऑन कवर' भी शामिल है।

·      संविदाकर्मी (वेतन ₹10,000+): इन्हें 30 से 80 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल कवर मिलेगा।

·      अल्पवेतन भोगी (वेतन ₹10,000 से कम): इन्हें जीरो बैलेंस अकाउंट पर ₹2 लाख का बीमा कवर दिया जाएगा। इस कैशलेस व्यवस्था के लिए राज्य सरकार हर साल 450 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।


'नकल माफिया' और पिछली सरकारों पर तंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा व्यवस्था में हुए सुधारों का जिक्र करते हुए पिछली सरकारों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, यूपी के एक नेता कहते थे कि नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। पहले दूसरे राज्यों के लोग यहाँ सिर्फ परीक्षा देने आते थे। हमने नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले ऐसे सभी अड्डों को बंद करा दिया है।

सीएम ने कहा कि पहले परीक्षाओं और रिजल्ट के नाम पर आधा साल बर्बाद हो जाता था, लेकिन अब डबल इंजन सरकार में 14 दिन के भीतर 56 लाख बच्चों की परीक्षा होती है और अगले 15 दिनों में परिणाम भी आ जाता है। 'ऑपरेशन कायाकल्प' और 'प्रोजेक्ट अलंकार' के माध्यम से हजारों जर्जर स्कूलों का जीर्णोद्धार कर उन्हें आधुनिक और डिजिटल बनाया गया है।

..........................................................................................................

Keywords - मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरा, कंचन क्रांति न्यूज, यूपी शिक्षक बीमा योजना, स्कूल ड्रेस डीबीटी यूपी, UP Teacher Cashless Medical Scheme, Yogi Adityanath Varanasi, Kanchan Kranti News Education, UP School DBT Amount