कानपुर के पनकी में सनसनीखेज खुलासा! 'विशाल' बनकर इरशाद ने दो हिंदू युवतियों से की शादी। धर्मांतरण और खतने का दबाव बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने बजरंग दल की मदद से किया गिरफ्तार।


कंचनक्रांति ब्यूरो, लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के कानपुर (पनकी) से 'लव जिहाद' और पहचान छिपाकर धोखे से दो शादियां करने का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आगरा के रहने वाले इरशाद नाम के युवक ने 'विशाल' बनकर दो हिंदू युवतियों को अपनी हवस और साजिश का शिकार बनाया। पहली पत्नी पर जहां वह जबरन धर्मांतरण और मासूम बेटे के खतने का दबाव बना रहा था, वहीं दूसरी हिंदू युवती को उसने झांसे में रखकर मंदिर में शादी की, जो अब 7 महीने की गर्भवती है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पनकी पुलिस की मुस्तैदी से दोनों पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया है और मुख्य आरोपी इरशाद को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।


इंस्टाग्राम पर 'विशाल' बनकर फंसाया, कोर्ट मैरिज के वक्त खुला राज

मूल रूप से आगरा के लोहामंडी निवासी इरशाद ने करीब आठ साल पहले हरदोई की एक हिंदू युवती से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क साधा था। पीड़िता के अनुसार, इरशाद ने इंस्टाग्राम पर खुद का नाम 'विशाल' बताया और उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके झांसे में आकर युवती घर छोड़कर कानपुर आ गई। करीब दो महीने साथ रहने के बाद जब कोर्ट मैरिज की नौबत आई, तब युवती को पता चला कि 'विशाल' असल में इरशाद है और वह मुस्लिम है। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और प्यार के चक्कर में उसने कोर्ट मैरिज कर ली।


लखनऊ से पनकी पहुंचे, फिर शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर

शादी के बाद दोनों लखनऊ में रहने लगे, जहां महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। पिछले दो साल से यह परिवार पनकी में रह रहा था। पीड़िता का आरोप है कि यहां आने के बाद इरशाद का असली रंग सामने आया। वह उस पर लगातार धर्म परिवर्तन करने, नॉनवेज खाने और बेटे का खतना कराने का दबाव बनाने लगा। जब पत्नी ने इसका विरोध किया, तो वह उसे बेहरमी से पीटता था और मुस्लिम रीति-रिवाजों को मानने के लिए प्रताड़ित करता था।


पहली पत्नी से छुपाकर कोयला नगर की युवती से रचाई दूसरी शादी

इरशाद की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। उसने अपनी पहली शादी और मुस्लिम पहचान छुपाकर कोयला नगर की एक और हिंदू युवती को अपने जाल में फंसाया। उसने इस युवती से बकायदा मंदिर में दूसरी शादी रचाई। छह महीने तक उसने दूसरी पत्नी को अलग रखा, लेकिन जब वह 7 महीने की गर्भवती हो गई, तो वह उसे उसी घर में ले आया जहां पहली पत्नी रहती थी। जब पहली पत्नी ने इस धोखेबाजी का विरोध किया, तो इरशाद ने उसे और ज्यादा मारना-पीटना शुरू कर दिया।


बजरंग दल और पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त

इरशाद के चंगुल में फंसी पहली पत्नी ने किसी तरह अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा और अपनी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बजरंग दल के सदस्य तुरंत सक्रिय हुए। इसके बाद पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित घर से बाहर निकाला और आरोपी इरशाद को धर दबोचा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

...........................................................................................................................

Keywords : कानपुर लव जिहाद मामला, Kanpur Love Jihad Case, इरशाद गिरफ्तार पनकी, Irshad Arrested Panki, पहचान छिपाकर दूसरी शादी, Fake Identity Marriage Case UP, जबरन धर्मांतरण कानपुर, Forced Conversion Kanpur, पनकी पुलिस कार्रवाई, Panki Police Station News