देवघर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राजकुमार केसरी का निधन। प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और जिलाध्यक्ष सचिन रवानी समेत कई नेताओं ने आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष व पूर्व जिला पदाधिकारी राजकुमार केसरी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
निधन की सूचना मिलते ही भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य विशाखा सिंह, सचिन सुल्तानिया, मिथिलेश सिन्हा और अमर पासवान समेत कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे। नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान नेताओं ने कहा कि राजकुमार केसरी का निधन भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वे पार्टी के अत्यंत समर्पित कार्यकर्ता थे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी देवघर में संगठन को मजबूती दी और पार्टी का झंडा बुलंद रखा।
………………………………………………………………………………………………
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822