राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने विशाल धरना प्रदर्शन किया। रायबरेली से अतुल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। UP कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

रविशंकर सिंह, रायबरेली।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के आह्वान पर देश की राजधानी दिल्ली में निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता का विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। बाराखंबा रोड स्थित हिमाचल हाउस के सामने आयोजित इस 'सुप्रीम कोर्ट मार्च आंदोलन' में देशभर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रायबरेली संसदीय क्षेत्र से भी हजारों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। प्रदेश सचिव व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी (ऊंचाहार) अतुल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर राम कुमार सिंह, गोलू अग्रहरि, रवि सिंह, कमल कुमार समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

आराधना मिश्रा 'मोना' ने जताया आभार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी और यूपी प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम के कुशल नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जो जोश और संकल्प दिखाया है, वह बेहद उत्साहजनक है।

उन्होंने दूर-दराज से अपने संसाधनों से दिल्ली पहुंचे सभी कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, आज दिल्ली में जिस प्रकार भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए हैं, वह बेहद गौरवशाली है। कार्यकर्ताओं की यह एकजुटता आगामी समय में प्रदेश की राजनीति और संगठन के लिए दूरगामी साबित होगी। यही जोश आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में बदलाव की नई इबारत लिखेगा।



 

.................................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822