राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 25वें दिन तड़के 04:11 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कपाट खुले। देवघर में 'बोल-बम' के जयकारों के बीच कांवरियों का जलार्पण जारी है।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर:
राजकीय श्रावणी मेला 2026 में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का सिलसिला जारी है। मेले के 25वें दिन रविवार तड़के 04:11 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही कांवरियों का जलार्पण शुरू हो गया।
सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर देवघर पहुंच रहे शिवभक्तों के उत्साह के आगे थकान बेअसर नजर आ रही है। भोर की पहली किरण के साथ ही पूरा मेला क्षेत्र और रूट लाइन गेरुआ वस्त्रधारी कांवरियों से पट गई है। 'बोल-बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया है।
श्रद्धालुओं की सुगम जलार्पण व्यवस्था को लेकर रूट लाइन में सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य और स्वच्छता की व्यापक व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक टीम और पुलिस बल कतारबद्ध कांवरियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

...........................................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822