देवघर में भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में मंडल प्रभारियों की बैठक। प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने दिए बूथ व शक्ति केंद्र सत्यापन के निर्देश। 29 अगस्त से शुरू होगी संत रविदास कलश यात्रा।

 

कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।

 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देवघर जिला की ओर से मंडल प्रभारियों एवं मंडल प्रवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह संथाल परगना प्रभारी बालमुकुंद सहाय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने संगठन मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मंडल प्रभारी और प्रवासी अपने-अपने आवंटित मंडलों में प्रवास कर संगठन के कार्यों को गति दें। इस दौरान शक्ति केंद्रों और बूथ कमेटियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

 

उन्होंने बताया कि आगामी 29 अगस्त से सभी मंडलों में संत रविदास मिट्टी कलश यात्रा की शुरुआत होगी। इसके तहत प्रत्येक शक्ति केंद्र के मंदिरों में पूजन व स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा संत रविदास जी के विचारों पर चर्चा बैठकें होंगी। साथ ही उन्होंने हर बूथ पर प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनना सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि 'संगठन सर्वोपरि है और संगठन ही शक्ति है।' उन्होंने सभी प्रभारियों व प्रवासियों से पूरी निष्ठा के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री सुनीता सिंह ने किया।

 

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील मिश्रा, विशेष आमंत्रित सदस्य संजीव जजवाड़े, विशाखा सिंह, संजय यादव, जिला महामंत्री अभयानंद झा, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया, विजया सिंह, मुकेश पाठक, जिला मंत्री सुलोचना देवी, संतोष मुर्मू, मनोज मिश्रा, अलका सोनी, संतोष उपाध्याय, सचिन सुल्तानिया, अतुल सिंह, मिथिलेश सिंह, तूफान महतो, एम. सीताराम, बबलू पासवान, दिलीप यादव, प्रहलाद यादव, सौरभ कश्यप और धनंजय तिवारी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

...........................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822