दिवंगत मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर देवघर समाहरणालय सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

 

कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।  

 

झारखंड के दिवंगत मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर सोमवार को देवघर समाहरणालय सभागार में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान देवघर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व कर्मियों ने दिवंगत मंत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।


 शोक सभा के दौरान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की अगुवाई में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 इस अवसर पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत मंत्री के सामाजिक व प्रशासनिक योगदानों को याद करते हुए कहा कि उनका असमय निधन समाज और राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

 इस शोक सभा में अपर समाहर्ता हीरा कुमार सहित जिला स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और समाहरणालय के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822