झारखंड के देवघर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले 16 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कस्टमर केयर और फर्जी APK फाइल भेजकर लोगों को ठगते थे। पढ़ें पूरी खबर।

कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।  

 झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाते हुए 16 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर के निर्देशानुसार और पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थाना और पथरड्डा ओपी क्षेत्र में यह छापेमारी की गई।

 

पुलिस पूछताछ और शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि ये अपराधी फ्लिपकार्ट (Flipkart), अमेज़ॅन पे (Amazon Pay), एयरटेल पेमेंट बैंक (Airtel Payment Bank), गूगल पर फोनपे (PhonePe) कस्टमर केयर प्रतिनिधि और पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojna) के नाम पर आम लोगों को अपना शिकार बनाते थे। फर्जी Google Pay/PhonePe/PayTM कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देकर ठगी करते हैं।ये लोग पीएम किसान योजना, बिजली बिल (Bijli Bill) या RTO चालान के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजकर मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल करके बैंक खाते खाली करते रहे हैं।  

  बताया गया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 19 मोबाइल फोन और 25 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। तकनीकी जांच में इनके पास से जब्त मोबाइल और IMEI नंबरों की देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। इसके अलावा, इनमें ललन दास, बिट्टू कुमार दास, सुफियान अंसारी, इरफान अंसारी, गफ्फार अंसारी, आलमगीर अंसारी और उमेश यादव का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और देवघर साइबर थाने में कई मामले दर्ज हैं।

 

पुलिस की छापेमारी में अक्षय कुमार, प्रफुल दास, पवन यादव, ललन दास, रमेश दास, शेखर दास, बिट्टू दास, पंकज कुमार, सुफियान अंसारी, आलमगीर अंसारी, उमेश कुमार, लालमोहम्मद अंसारी, फुरकान अंसारी, गफ्फार अंसारी, इरफान अंसारी और महफुज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।

 

...........................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822