देवघर पुलिस ने पालाजोरी क्षेत्र से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी Flipkart, Amazon, PhonePe कस्टमर केयर और PM किसान योजना के नाम पर ठगी करते थे।

 कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।

देवघर पुलिस ने जिले में सक्रिय साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार और पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पालाजोरी थाना क्षेत्र से 2 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

 पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पालाजोरी क्षेत्र में कुछ संदिग्ध युवक फर्जी तरीके से Flipkart/Amazon Pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank के अधिकारी और Google पर PhonePe कस्टमर केयर बनकर आम लोगों से ठगी कर रहे हैं। इसके अलावा पीएम किसान योजना के नाम पर भी लोगों को झांसे में लिया जा रहा था। इस सूचना के आधार पर छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

 गिरफ्तार अभियुक्तों में इलियास अंसारी (उम्र करीब 20 वर्ष), पिता- अकबर अंसारी, निवासी- सागराजोर, थाना- पालाजोरी, जिला- देवघर और साहिल अंसारी (उम्र करीब 20 वर्ष), पिता- अलीमुद्दीन अंसारी, निवासी- बरदडुबा, थाना- पालाजोरी, जिला- देवघर। इन अपराधियों के पास से चार मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड मिले।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मुख्य रूप से तीन तरीकों से लोगों को अपना शिकार बनाते थे। एक तो फर्जी Google Pay, PhonePe और Paytm Customer Care अधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक देने का लालच देकर ठगी करते थे। इसके बाद PM किसान योजना, बिजली बिल और RTO चालान के नाम पर संदिग्ध APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल फोन का एक्सेस हासिल कर लेते थे। एयरटेल पेमेंट्स बैंक का अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कार्ड बंद होने का डर दिखाते थे और पुनः चालू कराने के नाम पर एयरटेल थैंक्स ऐप (Airtel Thanks app) के माध्यम से ठगी को अंजाम देते थे।

 तकनीकी जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों के पास से जब्त किए गए मोबाइल नंबरों और IMEI नंबरों का इस्तेमाल विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने में किया गया है। इस छापेमारी अभियान में साइबर थाना देवघर के पुलिस निरीक्षक नागेंद्र कुमार मंडल, पालाजोरी थाना प्रभारी संजय कुमार और पालाजोरी थाना की पुलिस टीम शामिल थी।

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822