देवघर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में 'मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण योजना' की बैठक आयोजित हुई। DC ने रिक्त पदों पर जल्द भर्ती और बाल विवाह रोकने के निर्देश दिए। पूरी खबर पढ़ें।

कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में शनिवार को 'मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण योजना' के अंतर्गत जिला चयन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। समाहर्नालय सभागार में आयोजित इस बैठक में योजना के सफल क्रियान्वयन और जिले के संकटग्रस्त तथा जरूरतमंद बच्चों के कल्याण एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

रिक्त पदों पर जल्द भर्ती के निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जरूरतमंद बच्चों को योजना का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए चयन प्रक्रियाओं और सुरक्षा दिशानिर्देशों की गहन समीक्षा की। कार्यों में तेजी लाने और जिले में बाल संरक्षण प्रणाली को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को विभाग में रिक्त पड़े पदों पर जल्द से जल्द पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का स्पष्ट निर्देश दिया।

बाल संरक्षण, हेल्पलाइन और कौशल विकास पर जोर

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने बाल कल्याण समिति (CWC) द्वारा किए जा रहे कार्यों, चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा, तथा जिले में बाल मजदूरी व बाल विवाह की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में और अधिक सख्ती व संवेदनशीलता से कार्य करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, उपायुक्त ने बाल देख-रेख संस्थानों (CCI) के बच्चों को कौशल विकास प्रशिक्षण से जोड़ने तथा चुल्हिया व चरकी पहाड़ी स्थित केंद्रों में रह रहे बच्चों को कार्यशालाओं, वोकेशनल ट्रेनिंग और खेल-कूद/फिजिकल एक्टिविटी से जोड़ने का भी निर्देश दिया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कुमारी रंजना, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा (ADSS) श्रीमती सरिता भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी, जिला बाल संरक्षण इकाई देवघर से श्री आशुतोष झा समेत संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822