देवघर के कुण्डा थाना क्षेत्र स्थित कोरियासा मैदान के पास पुलिस ने छापेमारी कर कार्बाइन मशीन गन और मैगजीन के साथ एक शातिर हथियार तस्कर सूरज कुमार सिंह को किया गिरफ्तार

कंचन क्रांति न्यूज, देवघर

 देवघर जिले के कुण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियासा मैदान के पास अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने जुटे हथियार तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और भाग रहे एक अपराधी को खदेड़कर दबोच लिया

पकड़े गए अपराधी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक काला रंग का कार्बाइन मशीन गन (C.M.G), दो मैगजीन और एक आईटेल कंपनी का कीपैड मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार सिंह (उम्र 28 वर्ष), पिता- भरत सिंह, साकिन- रोहिणी परमेश्वर चौक, थाना जसीडीह, जिला देवघर के रूप में हुई है

पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि सूरज के पास बरामद कार्बाइन गन दीपक झा के लिए लाया था। दीपक झा 2022 में बालू का ठीका चलाता था। तब से उसे बाबा परिहस्त से धमकी मिल रही थी। इस कारण दीपक ने सूरज से हथियार मंगाया था। बाद में उसने मना कर दिया कि उसे कार्बाइन मशीन गन की जरूरत नहीं है। गन को सूरज किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के फेर में था। मौके पर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि सूरज मुंगेर से हथियार लाकर यहां बेचता था। उसने कई पिस्टल भी बेचे हैं। उन हथियारों को बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

एसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार सूरज कुमार सिंह का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी देवीपुर थाना कांड संख्या 137/19 (धारा 392 भादवि - लूट के कांड) तथा बाँका उत्पाद थाना से अवैध शराब परिवहन के मामलों में जेल जा चुका है

इस सफल छापामारी दल में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार, जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार, कुण्डा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवंकर्मी शामिल थे। इस मामले को लेकर कुण्डा थाना कांड संख्या-112/2026 (दिनांक 10.09.2026, धारा 25 (1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

रिपोर्ट विकास कुमार

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822