देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 17 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर और 1.04 लाख नकद के साथ 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर।
कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।
देवघर जिला पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों और ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे 7 शातिर तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और नकद रुपये बरामद किए गए हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस को 08 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुनिया जमुनियाँ जंगल के पास स्थित यात्री शेड के समीप कुछ अपराधी किस्म के लोग ब्राउन शुगर बेचने और ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) कुलदीप कुमार के नेतृत्व में मोहनपुर थाना प्रभारी और पुलिस बल की एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थल पर घेराबंदी की। छापामारी के दौरान जमुनियाँ जंगल के पास यात्री शेड से सात अपराधकर्मियों को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया।
बरामदगी और जब्त सामान
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया:
ब्राउन शुगर: कुल वजन लगभग 17.05 ग्राम।
नकद राशि: 1,04,990/- रुपये (एक लाख चार हजार नौ सौ नब्बे रुपये), जो अवैध कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
- पुलिस द्वारा पकड़े गए सातों आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है:
- हरि मंडल उर्फ हरिहर मंडल (उम्र 50 वर्ष), पिता- राजेन्द्र मंडल, साकिन- घुठियाबड़ा असहना, थाना- मोहनपुर, जिला- देवघर
- गौतम झा (उम्र 24 वर्ष), पिता- सुधीर झा, साकिन- चकरमा, थाना- मोहनपुर, जिला- देवघर
- राहुल कुमार (उम्र 22 वर्ष), पिता- अशोक यादव, साकिन- हिण्डोलावरण, थाना- मोहनपुर, जिला- देवघर
- दीपु यादव (उम्र 21 वर्ष), पिता- हिरा यादव, साकिन- हिण्डोलावरण, थाना- मोहनपुर, जिला- देवघर
- लखन मराण्डी (उम्र 25 वर्ष), पिता- चुन्नु मराण्डी, साकिन- घुठियाबड़ा असहना, थाना- मोहनपुर, जिला- देवघर
- रंधीर यादव (उम्र 30 वर्ष), पिता- भरत मांझी, साकिन- चौपा, थाना- मोहनपुर, जिला- देवघर
- विकास कुमार (उम्र 21 वर्ष), पिता- भोला तांती, साकिन- ढाबी, थाना- मोहनपुर, जिला- देवघर
छापामारी दल पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इनमें से कुछ आरोपियों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें कुंडा थाना और मोहनपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) तथा अन्य संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली छापामारी टीम में एसडीपीओ सदर कुलदीप कुमार, मोहनपुर थाना प्रभारी पु०अ०नि० संदीप कृष्णा, स०अ०नि० राकेश कुमार रंजन, आरक्षी राम कुमार साह, लक्ष्मण गोप (रिजर्व गार्ड) सहित मोहनपुर थाना के अन्य पुलिसकर्मी और चौकीदार शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822