देवघर नगर निगम के मेयर सह 'देवघर फिजिकल एकेडमी' के संरक्षक रवि कुमार राउत ने केकेएन स्टेडियम में युवा खिलाड़ियों से संवाद किया और अत्याधुनिक जिम का जायजा लिया।

कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।  

 खेल और फिटनेस के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से देवघर नगर निगम के मेयर सह देवघर फिजिकल एकेडमी के संरक्षक रवि कुमार राउत ने बुधवार को केकेएन स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां अभ्यास कर रहे युवा साथियों से आत्मीय संवाद किया और उनकी तैयारियों, दैनिक अभ्यास तथा उनके सामने आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

अत्याधुनिक जिम का स्थलीय निरीक्षण

संवाद कार्यक्रम के पश्चात मेयर सह संरक्षक रवि कुमार राउत ने स्टेडियम परिसर में स्थित अत्याधुनिक जिम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वहां उपलब्ध जिम उपकरणों, फिटनेस मशीनों और अन्य आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने वहां मौजूद ट्रेनर और प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से चर्चा कर व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया।

युवाओं को मिलेगा बेहतर और सकारात्मक माहौल

इस अवसर पर बातचीत करते हुए संरक्षक सह मेयर रवि कुमार राउत ने कहा कि हमारे क्षेत्र के युवाओं को खेल, शारीरिक दक्षता और फिटनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव आधुनिक सुविधाएं और एक सकारात्मक माहौल मिलना बेहद आवश्यक है। इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि देवघर के युवा खेल जगत में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। युवाओं ने भी इस दौरान अपने अनुभव साझा किए और इस पहल का स्वागत किया।

...........................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822