मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत देवघर SDM रवि कुमार ने बूथों का निरीक्षण कर दावों और आपत्तियों की ऑन-स्पॉट सुनवाई की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

 

कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।

 

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026) को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) रवि कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने अनमैप्ड (Unmapped), विवरण में त्रुटि वाले और पूर्व में नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दावों और आपत्तियों की स्वयं ऑन-स्पॉट गहन सुनवाई की।

 

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

मौके पर मौजूद बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) और सुपरवाइजरों को कड़े निर्देश देते हुए एसडीओ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक शुद्ध और सटीक मतदाता सूची का होना बेहद अनिवार्य है। इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित दावों व आपत्तियों का निष्पादन पूरी पारदर्शिता के साथ तय समय-सीमा में पूरा करने का आदेश दिया, ताकि कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे और दोहरे या अयोग्य नामों को हटाया जा सके।

 

मतदाताओं से दस्तावेज जमा करने की अपील

अनुमंडल पदाधिकारी ने आम मतदाताओं से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन्हें भी विभाग से नोटिस प्राप्त हुआ है, वे निर्धारित तिथि पर संबंधित कार्यालय या बूथ पर पहुंचकर अपने आवश्यक दस्तावेज (दस्तावेजी प्रमाण) अवश्य प्रस्तुत करें, ताकि मतदाता सूची में समय रहते सुधार किया जा सके।

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822