देवघर श्रावणी मेला 2026 में 30 दिनों तक चले कांग्रेस नि:शुल्क सेवा शिविर का समापन हुआ। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सेवादारों को सम्मानित किया और कांवड़ियों की सेवा को सराहा।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
विश्वप्रसिद्ध देवघर श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर कांवड़िया पथ पर आयोजित 30 दिवसीय 'कांग्रेस नि:शुल्क सेवा शिविर' का गुरुवार को विधिवत समापन हो गया। पूरे सावन माह अनवरत चले इस शिविर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को हर संभव सेवाएं प्रदान की गईं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास राज्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मौजूद रहीं।
समापन अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पूरे माह नि:स्वार्थ भाव से सेवा देने वाले शिविर के तीन प्रमुख सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कई वर्षों से श्रावणी मेले में कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर का आयोजन करती आ रही है और यह परंपरा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
शिविर के सफल आयोजन पर भावुक होते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा, "बाबा नगरी में जन्म लेना और कांवड़ियों की सेवा करने का अवसर मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह 30 दिनों का अनुभव हमारे लिए अविस्मरणीय रहेगा और आगे भी ऐसे सेवा कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।"
रिपोर्ट- विकास कुमार
………………………………………………………………………………………………
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822