राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 27वें दिन देवघर में 1.64 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह 4:29 बजे पट खुलते ही शुरू हुआ जलार्पण। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
देवघर।
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 27वें दिन मंगलवार को बाबा नगरी देवघर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब देखने को मिला। पूरा मंदिर परिसर अहले सुबह से ही 'बोल-बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान रहा।
तड़के 04:29 बजे मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं द्वारा सुगम जलार्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पट खुलने से पहले ही हजारों कांवरिया बाबा के दर्शन और पूजन के लिए कतारबद्ध हो चुके थे। दिनभर में कुल 1,64,230 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया।
जलार्पण का आधिकारिक आंकड़ा:
- आंतरिक अर्घा से: 1,00,325 श्रद्धालु
- बाह्य अर्घा से: 59,231 श्रद्धालु
- शीघ्र दर्शनम कूपन से: 4,674 श्रद्धालु
जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और सुलभ दर्शन के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं, ताकि देवतुल्य कांवरियों को जलार्पण के दौरान किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
...........................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822