देवघर के टावर चौक पर विधायक सुरेश पासवान ने ट्रेडिंग पाठशाला का उद्घाटन किया। यह संस्थान युवाओं को शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग की बारीकियां सिखाएगा।

 

कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।

 

शहर के टावर चौक स्थित एक होटल के सभागार में 'ट्रेडिंग पाठशाला' का भव्य शुभारंभ हुआ। स्थानीय विधायक सुरेश पासवान ने फीता काटकर संस्थान का विधिवत उद्घाटन किया।

 

उद्घाटन के अवसर पर विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि यह ट्रेडिंग पाठशाला युवाओं को शेयर मार्केट में निवेश और ट्रेडिंग के अलग-अलग तरीकों व तकनीकों को सिखाएगी। इससे युवा पीढ़ी शेयर बाजार के क्षेत्र में अपनी एक नई पहचान बना सकेगी और अपने भविष्य को उज्ज्वल व आत्मनिर्भर बना सकेगी।

 

कार्यक्रम के दौरान ट्रेडिंग पाठशाला के मास्टर ट्रेनर प्रशांत कुमार सिन्हा ने बताया कि उनका सेंटर पिछले 10 वर्षों से देवघर में संचालित हो रहा है। हालांकि, अब एक नया और व्यवस्थित सेंटर मिल जाने से यहां के युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा। इस प्रशिक्षण से क्षेत्र के युवा शेयर बाजार की बारीकियों को समझकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे।

 

इस अवसर पर शशि सिंह, मुकेश यादव, नित्यानंद केशरी समेत कई गणमान्य लोग और स्थानीय युवा उपस्थित रहे।

  रिपोर्ट विकास कुमार

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822