स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत पूर्व रेलवे का व्यापक अभियान। हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा मंडल में स्टेशनों और ट्रेनों की सघन सफाई। पढ़ें पूरी खबर।
कंचन क्रांति न्यूज, कोलकाता
महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे, श्रीमती गीतिका पांडेय के नेतृत्व में पूर्व रेलवे के चारों मंडलों—हावड़ा, सियालदह, आसनसोल एवं मालदा तथा कांचरापाड़ा, लिलुआ और जमालपुर स्थित प्रमुख कारखानों में स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस)–2026 के तहत स्वच्छता एवं साफ-सफाई संबंधी गतिविधियों को और तेज कर दिया गया है। यह अभियान स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत विषयवस्तु के तहत चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत स्टेशनों की गहन साफ-सफाई, शौचालयों एवं नालियों की स्वच्छता, कचरे के पृथक्करण, प्लेटफॉर्मों को प्लास्टिक-मुक्त रखने तथा स्वच्छता कर्मियों द्वारा पीपीई किट के उचित उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है:
आसनसोल मंडल: अधिकारियों और कर्मचारियों ने ओबीएचएस (OBHS) ट्रेनों के शौचालयों, कोचों, लिनेन और पेंट्री कारों का निरीक्षण किया। मधुपुर, सीतारामपुर, आसनसोल, रानीगंज, जामताड़ा, चित्तरंजन, अंडाल, जसीडीह, दुर्गापुर, दुमका, गिरिडीह और पाकुड़ समेत कई स्टेशनों पर मशीनीकृत सफाई अभियान चलाया गया। ट्रेन संख्या 13042, 13152, 22459, 12322 और 12988 आदि में भी औचक निरीक्षण किए गए।
मालदा मंडल: मालदा टाउन, साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर, बरहरवा और एकचारी स्टेशनों के साथ-साथ कोचिंग डिपो में गहन सफाई की गई। यात्रियों के बीच चार-बिन (4-Bin) प्रणाली और जिम्मेदार कचरा निस्तारण को लेकर जागरूकता फैलाई गई।
हावड़ा मंडल: स्टेशनों, ट्रेनों और रेलवे परिसरों में मशीनीकृत सफाई के साथ-साथ जैव-शौचालयों और पेंट्री की स्वच्छता की निगरानी की गई। इसके अलावा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और सौर ऊर्जा संचालित परिसंपत्तियों के उपयोग को बढ़ावा दिया गया।
पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम माझी ने बताया कि पूर्व रेलवे में निरंतर स्वच्छता अभियानों, व्यवस्थित निरीक्षणों तथा कर्मचारियों व यात्रियों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से इस अभियान को सुदृढ़ किया जा रहा है। रेलवे का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ स्टेशनों और ट्रेनों को बनाए रखने के साथ-साथ टिकाऊ स्वच्छता पद्धतियों को बढ़ावा देना है।
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822