अमेरिका में बुजुर्गों के साथ हुई multi-million-dollar धोखाधड़ी के मामले में गुजरात के 21 वर्षीय जय सुनीलभारती गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला और क्या लगे हैं आरोप।
न्यूयॉर्क। अमेरिका में बुजुर्ग नागरिकों को निशाना बनाकर करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में 21 वर्षीय भारतीय नागरिक जय सुनीलभारती गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है। जय पर ठगी के इस नेटवर्क में 'मनी म्यूल' (ठगी के पैसों का लेन-देन करने वाला) के रूप में काम करने का आरोप है।
मूल रूप से गुजरात का रहने वाला जय गोस्वामी अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित जर्सी सिटी में रह रहा था। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, वह कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कनाडा के रास्ते कतर भागने की फिराक में था, लेकिन कनाडा में ही उसे हिरासत में ले लिया गया।
अमेरिकी अटॉर्नी माइकल डिसाकोमो (Michael DiGiacomo) द्वारा दायर आपराधिक शिकायत के तहत गोस्वामी पर कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इनमें वायर फ्रॉड (Wire Fraud), वायर फ्रॉड की साजिश रचना (Conspiracy to commit wire fraud), मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering), मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश (Conspiracy to commit money laundering) समेत अन्य शामिल हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जय गोस्वामी पर लगे ये आरोप अदालत में साबित हो जाते हैं, तो उसे अधिकतम 20 साल तक की सजा हो सकती है। फिलहाल मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822